राजनांदगांव। दुर्ग में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। उप निरीक्षक युवराज सिंह देशमुख दुर्ग के सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी में पदस्थ थे। बता दे की सब इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी खत्म करके घर वापस आ रहे थे। तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। सिर में ज्यादा चोट आने व अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक युवराज दुर्ग पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत थे। वे परिवार के साथ राजनांदगांव में ही रहते थे। रोज भिलाई और राजनांदगाव आना-जाना करते थे। रविवार की देर रात वे अपना काम खत्म कर चौकी से घर के लिए निकले लेकिन घर पहुंच नहीं पाए। अचानक रात 11.30 बजे सोमनी थाने के पास वो सामने खड़े ट्रक को देख नहीं पाए, और उनकी बाइक ट्रक से जा टकराई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एसआई को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

See also  CG BREAKING : सरकार बनते ही भाजपा विधायक एक्शन मोड में, अनैतिक व्यापार का अड्डा बने Oyo Hotel को कराया सील

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर