इंडिगो एयरलाइंस
इंडिगो एयरलाइंस के टिकट में मिलेगी 10 फीसदी की छूट

टीआरपी डेस्क। कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ते ही अब विमान यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। ऐसे में अलग- अलग विमानन कंपनियों द्वारा यात्रियों को कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंडिगो एयरलाइंस ने भी सोमवार को एक नया ऑफर पेश किया। कंपनी की ओर से इस छूट पैकेज का नाम वैक्सीफेयर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नरों के प्रभार में फेरबदल,रत्नेश को भेजा मुख्यालय

टिकट बुकिंग में 10 फीसदी की छूट

इसके तहत कोविड वैक्सीन लगवा चुके लोगों को घरेलू विमान यात्रा के लिए टिकट बुकिंग में 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि वैक्सीफेयर ऑफर के टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। एक अगस्त से या उसके बाद विमान यात्रा करने वाले लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।

वैक्सीनेटेड का विकल्प चुनना होगा

टिकट बुकिंग के समय ही वैक्सीनेटेड का विकल्प चुनना होगा। यात्रा के समय वैक्सीन लगवाने का सर्टिफिकेट एयरलाइंस के चेक इन काउंटर पर दिखाना होगा। उसके बाद ही बोर्डिंग पास दिया जाएगा। अगर यात्री द्वारा ऐसा नहीं किया जायेगा तो चेक इन काउंटर पर 10 प्रतिशत ऑफर के तहत छोड़ा गया चार्ज लेने के बाद ही यात्रा करने दिया जायेगा।

See also  न्यायधानी में सर्पदंश मुआवजा महाघोटाला: सामान्य मौत को सांप का काटा बताकर 60 लाख डकारे, 17 केस फर्जी, डॉक्टर-वकील पर FIR तय

यह भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में चोरी का हीरा बेचने की फिराक में थे ये शख्स, 17 नग हीरे के साथ गिरफ्तार

इंडिगो के स्थानीय मैनेजर अंकुर ने बताया कि कोराना वैक्सीन लगवाने वाले यात्रियों को यात्रा पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी कंपनी के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।