शक्तिभोग आटा
शक्तिभोग आटा बनाने वाली कंपनी का CMD गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

टीआरपी डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय ने मेसर्स शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के सीएमडी केवल कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने एक बयान में बताया कि उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले ईडी ने दिल्ली और हरियाणा में केवल कृष्ण कुमार के 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य एजेंसी के हाथ लगे थे।

धन की हेराफेरी का है आरोप

सीबीआई ने केवल कृष्ण कुमार के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और आपराधिक व्यवहार के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। इसी के आधार पर ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। उन पर अपनी कंपनियों के जरिए धन की हेराफेरी का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद केवल कृष्ण कुमार को रविवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्होंने 9 जुलाई तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: इंडिगो एयरलाइंस के टिकट में मिलेगी 10 फीसदी की छूट, वैक्सीनेटेड यात्री उठा सकेंगे लाभ

जानिए क्या है पूरा मामला

शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड दिल्ली की कंपनी है जो शक्ति भोग ब्रांड से आटा, चावल, बिस्कुट और कुकीज बनाती है। इस साल की शुरुआत में सीबीआई ने 10 बैंकों को 3,269.42 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एफआईआर में कंपनी के सीएमडी केवल कृष्ण कुमार और डायरेक्टर सिद्धार्थ कुमार और सुनंदा कुमार को नामजद किया था।

यह भी पढ़ें: रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नरों के प्रभार में फेरबदल,रत्नेश को भेजा मुख्यालय

लेनदेन अप्रैल 2013 से मार्च 2017 के बीच किया गया

एफआईआर के मुताबिक इस धोखाधड़ी का खुलासा जून 2019 में फॉरेंसिंक ऑडिटर्स की रिपोर्ट में हुआ था। यह लेनदेन अप्रैल 2013 से मार्च 2017 के बीच किया गया। इस अकाउंट पर 2016 करोड़ रुपये का बकाया है और यह मार्च 2015 में एनपीए बना था। फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक अकाउंट स्टेटमेंट्स और स्टॉक स्टेटस में गड़बड़ी की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।