कोरोना की दूसरी लहर में 269 डॉक्टर्स ने गंवाई जान, अब तक 1000 वॉरियर्स की हुई मौत

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। इस लहर में अब तक 269 डॉक्टर्स भी अपनी जान गंवा चुके हैं। यह जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दी। इन डॉक्टरों ने पिछले 2 महीने में अपनी जान गंवाई है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डाटा के मुताबिक, डॉक्टरों की सबसे ज्यादा मौतें बिहार और उत्तर प्रदेश में हुई है। बिहार में 78 डॉक्टर्स की मौत हुई है। जबकि उत्तर प्रदेश में 37 डॉक्टरों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि दिल्ली में 28 डॉक्टरों को महामारी ने अपनी चपेट में लिया है।

पहली लहर में 748 डॉक्टर्स की हुई थी मौत

कोरोना की पहली लहर में 748 डॉक्टर्स ने अपनी जान गंवाई थी। आईएमए ने बताया कि अब तक 1000 से ज्यादा डॉक्टर्स की मौत कोरोना से इस जंग में हो चुकी है। हालांकि, आईएमए का कहना है कि यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है, क्योंकि आईएमए के पास सिर्फ 3.5 लाख डॉक्टर्स का रिकॉर्ड है। जबकि देश में 12 लाख से ज्यादा डॉक्टर्स हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना टेस्टिंग का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 71 हजार से अधिक जांच... कोरोना हुआ कमजोर

अब तक देश में कुल हेल्थ वर्कर्स में से 66%

आईएमए के मुताबिक, अब तक देश में कुल हेल्थ वर्कर्स में से 66% को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं, सोमवार को पीएम मोदी ने बताया था कि करीब 90% हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

क्यों हुई डॉक्टर्स की मौत

आईएमए के डॉ अनिल गोयल ने बताया कि जो डॉक्टर कोविड यूनिट में दिन रात काम कर रहे हैं। हो सकता है वैक्सीनेशन के बाद भी उनकी इम्यूनिटी उतनी न हो जिससे वे कोविड के नए वेरिएंट से पार पा सकें, इसलिए डॉक्टरों की ज्यादा मौतें हो रही हैं। डॉक्टरों और प्रशासन को कहना चाहता हूं कि 6-8 घंटे से ज्यादा काम न करें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।