बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर ( Bijapur ) में जवानों ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) नागैय्या कोरसा की हत्या में शामिल थे। दो माह पहले एएसआई कोरसा को अगवा कर मार दिया गया था। कुटरू थाने से गुरुवार को डीआरजी ( DRG ) और पुलिस जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग के लिए मिनगाचल नदी के किनारे तेलीपेंटा, दरभा की ओर निकले थे। इस दौरान मिनगाचल नदी के किनारे सुबह करीब 6 बजे दरभा के पास नीला टेंट लगा देखा। इस पर जवानों ने घेराबंदी कर वहां से तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।

एएसआई नागैय्या कोरसा की हत्या करने की बात कबूली

तलाशी के दौरान नक्सली ( Naxali ) बैनर, पर्चा, नोट बुक, चाकू, पटाखे और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है। आरोपियों ने नाम किलेपारा दरभा निवासी संतु सोढी, कोकड़ीपारा दरभा निवासी रामलु कुहरामी और काकलूपारा दरभा निवासी लक्ष्मी पोडियाम बताया। पूछताछ में उन्होंने एएसआई नागैय्या कोरसा की हत्या करने की बात कबूली है।

See also  छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर जवानों ने बरामद किया भारी-भरकम डंप, 1 करोड़ से अधिक कैश और AK-47 समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त

केतुलनार के पास सड़क किनारे सब इंस्पेक्टर का शव मिला

उसूल ब्लॉक के चेरामंगी गांव निवासी नागैय्या कोरसा कुटरु थाने में पदस्थ थे। वह रविवार शाम ड्यूटी खत्म कर छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। इसके बाद मंगापेट्‌टा के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली थी। अगले दिन कुटरू-बीजापुर मार्ग पर केतुलनार के पास सड़क किनारे उनका शव मिला। एएसआई की पत्नी शिक्षिका हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।