नई दिल्ली। Rafael Fighter Aircraft Indian Air Force फ्रांस में मौजूद भारतीय दूतावास की तरफ से बुधवार को बड़ी खबर सामने आई है। फ्रांस के एयरबेस से 3 और राफेल लड़ाकू विमानों ने भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं और बेहद तेज गति से भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

रास्ते में कहीं रुके बिना 3 लड़ाकू विमान 7 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर पूरा करेंगे और आज रात ही करीब 11 बजे गुजरात के जामनगर में लैंड करेंगे। रास्ते में आसमान में ही इनमें यूएई के एयरफोर्स के द्वारा फ्यूल भरा जाएगा।

भारतीय वायुसेना को मिल जाएगी राफेल की तीसरी खेप

इसके साथ ही भारतीय वायुसेना को राफेल विमानों की तीसरी खेप मिल जाएगी। एयरफोर्स ने सितंबर 2016 में 36 लड़ाकू विमानों के लिए फ्रांस से 59 हजार करोड़ रुपए का सौदा किया था। भारत में अब राफेल विमानों की संख्या 11 हो जाएगी।

https://twitter.com/Indian_Embassy/status/1354400198093631488

तीन राफेल विमानों का दूसरा बैच पिछले साल नवंबर में जामनगर में उतरा था। इसके बाद ये यहां से अंबाला पहुंचे थे। 5 राफेल विमानों का पहला बैच 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर उतरा था।

See also  BCCI के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा, स्टिंग विवाद के बाद लिया निर्णय

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।