रायपुर। Chakarbhatha Airport Bilaspur छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के बिलासा बाई केवटिन एयरपोर्ट में अब 72 सीटर विमान उतर सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बिलासपुर के एयरपोर्ट का उन्नयन 3 सी कैटेगरी में हो गया है। भारत सरकार के नागर विमानन विभाग के महानिदेशक कार्यालय द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के 2 सी लाइसेंस को अपग्रेड कर 3 सी कैटेगरी का लाइसेंस जारी कर दिया गया है।

बता दें कि बिलासपुर के चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट को 3.सी कैटेगरी के लाइसेंस मिलने से पर अब यहां 72 सीटर एयरक्राप्ट उतर सकेंगे जबकि इसके पूर्व 2 सी कैटेगरी का लायसेंस होने की वजह से 40 सीटर एयरक्राप्ट ही यहां उतर सकते थे। 72 सीटर एयरक्राप्ट के संचालन से बिलासपुर और पूरे देश से यहां के या़ित्रयों की एयर कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।