6 महिलाओं की मौत
पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में बच्ची समेत 6 महिलाओं की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां पिकअप और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर 3 बजे सामने से आ रही ट्रक के साथ पिकअप की टक्कर हो गई। यह हादसा धरमजयगढ़ थाना के सिसरिंगा के पास होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: एथेनॉल उत्पादन के लिए पूर्व में जारी नियमों को किया गया सरलीकृत, अधिसूचना जारी

हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद से ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। मृतकों का नाम मथुरा बाई राठिया(45), सोनम राठिया (14), बिलासा बाई राठिया (60), देवला बाई राठिया (50), केशरी बाई (40) और बालमती राठिया (65) बताया गया है।

यह भी पढ़ें: समीक्षा बैठक: डायमंड-गोल्ड-सिल्वर-कॉपर जैसे बहुमूल्य खनिजों के नये क्षेत्रों की खोज में इनका लिया जाएगा सहयोग

See also  राज्य में 15 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन, दुकानों को खोलने की छूट, अंतिम संस्कार और शादी समारोह में सिर्फ 20 लोग हो सकेंगे शामिल

मृतकों में ज्यादातर महिलाएं छाल थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामल की जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।