अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट टूट गई और इस हादसे में 7 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । बताया जा रहा है कि घटना के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति हो गई। जिन आठ लोगों की मौत हुई है, वे सभी मजदूर हैं ।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस द्वारा राहत और बचाब कार्य के तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक गिर पड़ी। जिस वक्त लिफ्ट गिरी उस वक्त वहां 8 लोग खड़े थे।

इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। एक युवक घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्मणाधीन बिल्डिंग की यह लिफ्ट टूट कर कैसे गिरी? अभी इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है। इधर इस हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घायल का इलाज सोला सिविल अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में मरने वाले सभी लोग पंचमहल जिले के घोघंबा के रहने वाले थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।