लखनऊ । सुल्तानपुर का रहने वाला बच्चा अन्मय एक गंभीर बीमारी  एसएमए से पीड़ित है। उनके इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। माता-पिता के गरीब होने के कारण इलाज में होने वाले करोड़ों रुपए के खर्च वे नहीं कर पाएंगे। इसके लिए उन्होंने मदद की गुहार लगाई है।

अमेठी के गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने टाइप 1 स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित सात महीने के बच्चे के इलाज के लिए 21 लाख रुपये दिए हैं।  विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस योगदान के अलावा वह अपने दोस्तों और सहकर्मियों से भी बच्चे के इलाज में मदद करने का अनुरोध करेंगे।

अन्मय के पिता सुमित कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में हमें अपने बेटे के आगे के इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये और चाहिए। कोई भी योगदान बहुत मददगार होगा, क्योंकि मेरी सारी बचत खत्म हो गई है।

अभिनेता सोनू सूद ने भी बच्चे के इलाज में मदद करने के लिए एक वीडियो अपील जारी की। अन्मय को एक महीने से अधिक समय पहले इस बीमारी का पता चला था। इस बीमारी के लक्षण 6 महीने में ही आने लगते हैं और अगर इलाज न दिया जाए तो 2 साल के अंदर बच्चे की मौत हो जाती है।

उसे ठीक करने के लिए आवश्यक इंजेक्शन अमेरिका से खरीदना पड़ता है और परिवार को अब तक विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों से एक करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए हैं। अन्मय के पिता सुमित कुमार सिंह बैंक कर्मचारी हैं, जबकि उनकी मां अंकिता सिंह गृहिणी हैं। अन्मय की एक 5 साल की बहन है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।