जयपुर । देश भर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बच्चों के लिए स्कूलों को सर्वसुविधा युक्त बनाया जा रहा है। पीएम श्री योजना के तहत राजस्थान में 716 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। यह सभी स्कूल मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की पूरी भावना समाहित होगी।


प्रधानमंत्री द्वारा 5 सितम्बर 2022 को पीएम श्री योजना शुरू करने की घोषणा की गई। इस योजना के माध्यम से अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा। इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेड किए गए स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी घटकों की झलक दिखाई देगी और ये अनुकरणीय स्कूलों की तरह कार्य करेगें। इसके अतिरिक्त अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेगें।
प्रत्येक ब्लॉक से दो विद्यालय चयनित किए जाएंगे।


राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक से दो विद्यालय चयनित किए जायेंगे। एक विद्यालय प्रारम्भिक शिक्षा व एक विद्यालय माध्यमिक शिक्षा का होगा। चयन प्रक्रिया त्रिस्तरीय होगी।

See also  Army Day 2021: वीरता, शौर्य और कुर्बानी का दिन... भारतीय सेना दिवस

यू-डाईस प्लस डाटा के आधार पर विद्यालयों का चयन होगा। निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले विद्यालय चयनित होगें। विद्यालयों द्वारा ऑनलाईन चैलेंज पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जायेगा, पोर्टल 1 अक्टूबर 2022 से प्रारम्भ होगा। राज्य द्वारा इनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा।


1500 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान
उक्त योजना 2022-23 से 2026-27 तक के लिये मंजूर हुई है तथा 5 वर्ष के लिए 27360 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान है। राजस्थान के लिए लगभग 1500 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर श्री मुरारी लाल शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, समग्र्र शिक्षा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।