नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। दिल्ली में खुली हवा में सांस लेना अब जानलेवा साबित हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहें हैं ।  सीएम केजरीवाल के प्रयास से दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान लाए जा रहे हैं।


 दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल 30 सितंबर को 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा करेंगे । दिल्ली में अब 5 हजार वर्गमीटर की निर्माण साइट पर एंटी स्मोग गन लगाना अनिवार्य होगा । इसके अलावा वायु की स्थिति खराब होने से पहले पूर्वानुमानों के आधार पर 3 दिन पहले से ही  इन उपायों को लागू किया जाएगा । सभी निर्माण कार्य से संबंधित एजेंसियों को धूल प्रदूषण से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है ।

See also  महाराष्ट्र के विधायक का दावा : मोदी के PM बनने के 15 दिनों के भीतर NDA में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे…


30 सितम्बर को पेश होगा विंटर एक्शन प्लान
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज मीडिया को संबोधित किया और कहा कि सर्दियों में होने वाली प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार 15 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है । इसके लिए दिल्ली सचिवालय में संबंधित 30 विभागों के साथ 5 सितम्बर को संयुक्त बैठक की गई । सभी विभागों को 15 सितंबर तक पर्यावरण विभाग को विंटर एक्शन प्लान के तहत विस्तृत कार्ययोजना सौंपने के निर्देश दिए गए थे । सभी विभागों ने विंटर एक्शन प्लान से संबंधित सुझाव/रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है।


मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सुझावों एवं रिपोर्ट के आधार पर विंटर एक्शन प्लान तैयार हो गया है. इस 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 30 सितंबर को लोगों के सामने रखेंगे ।उसके आधार पर सभी विभागों के साथ सर्दियों में होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए काम करेंगे ।

See also  Samay Raina Controversy : सुप्रीम कोर्ट में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया पर एक्शन, लगा भारी जुर्माना!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।