रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी (Raipur) से एक बड़ी खबर आ रही है। राजधानी के डब्ल्यू आर एस कॉलोनी (WRS Colony) के पास मालगाड़ी में आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी पूरे कोयले से भरी है।

मिली जानकरी के अनुसार रेलवे कर्मचारियों ने मालगाड़ी के डिब्बे से आग की लपटे उठता देख तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले मालगाड़ी से डिब्बे को काटकर अलग किया। फिर आग बुझाने का प्रयास किया।

रिहायशी इलाका होने के कारण आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। मौके पर दमकल (Fire brigade) की एक गाड़ी पहुंच चुकी है और आग को काबू पाने की कोशिश जारी है। रेलवे के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। आग किन कारणों से लगी है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है मगर मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लगी है। कोयले से भरी होने के कारण यह आग तेजी से फैल रही है।

See also  Gold-Silver Price:  सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी, कीमतों ने बनाया ​नया रिकॉर्ड, जानें आज का ताजा रेट

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।