रायपुर। विधानसभा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल युवक एक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए विधानसभा पहुंचा था। नियुक्ति पत्र में विधानसभा सचिव का फर्जी हस्ताक्षर था।

पत्र देखकर हड़कंंप मच गया। फर्जीवाड़े की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का नाम देवचरण चंद्रा है। विधानसभा पुलिस थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि पांच फरवरी को मालखरौदा सारसडोल निवासी देवचरण चंद्रा नामक युवक कम्प्यूटर आपरेटर की नौकरी का एक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर विधानसभा पहुंचा। उसने वहां मौजूद कर्मचारियों से जब यह कहा कि मैं ज्वाइन करने आया हूं, इसमें तीन और लोगों का नाम है।

वे तीनों भी ज्वाइन करने के लिए आये थे क्या? फिर विधानसभा के कर्मचारियों ने देखा कि इस तरह से कोई वेकैंसी तो निकली ही नहीं है। तब उनके द्वारा पूछा गया कि क्या उसने इसे लेकर कोई आवेदन दिया है तो उसने नहीं कहा। फिर जब इससे पूछा गया कि ये नियुक्ति पत्र किसने दिया है तो उसने बताया कि मरीन ड्राइव में उमेश नाम के व्यक्ति ने दिया है।

उमेश को दिसंबर 2020 से वह पहचानता है, लेकिन वह कहां रहता है, उसे नहीं पता। साथ ही इसने बताया कि उससे कोई पैसा नहीं लिया गया है। विधानसभा की ओर से की गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।