प्रदेश के 11 वायरोलॉजी लैब में 350 लोगों की टीम ने जांचे गए 20 लाख से अधिक सैंपल

रायपुर। प्रदेश में संचालित 11 वायरोलॉजी लैब में 18 मई तक 20 लाख 19 हजार 088 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की गई है। यह प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से हुए कुल आरटीपीसीआर जांच का 90 प्रतिशत है। इन लैबों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचने वाले सैंपलों की जांच में 350 लोगों की टीम लगी हुई है।

प्रदेश में अब तक कुल 22 लाख 50 हजार 616 सैपलों की आरटीपीसीआर जांच हुई है। इनमें से 20 लाख 19 हजार 088 सैंपल प्रदेश के 11 सरकारी लैबों में और दो लाख 31 हजार 528 निजी क्षेत्र के लैबों में जांचे गए हैं। एम्स रायपुर सहित प्रदेश के नौ शासकीय मेडिकल कॉलेजों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर, कोरबा, महासमुंद और कांकेर तथा कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में स्थापित वॉयरोलॉजी लैबों में 20 माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट, पांच सीनियर सांइटिस्ट, सात जूनियर साइंटिस्ट, 164 लैब टेक्नीशियन, 61 लैब अटेंडेंट और 70 डॉटा-एन्ट्री ऑपरेटर इस काम में लगे हुए हैं।

See also  कोरोना ब्लास्टः आधी-अधूरी तैयारी के साथ स्कूल खोलने का दिखने लगा खामियाजा, 2 बच्चे और 9 स्कूल स्टॉफ कोरोना संक्रमित

चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर जशपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, दुर्ग और जांजगीर में भी वायरोलॉजी लैब की स्थापना का काम शुरू कर दिया गया है। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में सबसे अधिक सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हुई है। वहां अब तक तीन लाख 70 हजार 761 सैंपल जांचे गए हैं। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में तीन लाख 60 हजार 025, रायपुर मेडिकल कॉलेज में तीन लाख 46 हजार 741, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में दो लाख 77 हजार 425, एम्स रायपुर में दो लाख 50 हजार 985, सिम्स बिलासपुर में दो लाख छह हजार 445, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में एक लाख 93 हजार 181, कांकेर मेडिकल कॉलेज में 5036, महासमुंद मेडिकल कॉलेज में 4816, कोरबा मेडिकल कॉलेज में 877 और बैकुंठपुर वॉयरोलॉजी लैब में 796 सैंपलों की जांच हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।