दिल्ली। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फ़िल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर पहुंची हैं । जैकलीन को मामले में समन कर बुलाया गया था । आज  सुबह 11 बजे दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर में जैकलीन हाजिर हुई है ।


जानकारी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस की पूछताछ शुरू हो चुकी है । इस दौरान जैक्लीन को पिंकी ईरानी के साथ आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चन्द्रशेखर मामले में जैकलीन फर्नांडीज के लिए तैयार की सवालों की लम्बी लिस्ट है ।  सभी सवाल ठग सुकेश चन्द्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडिस के रिश्ते और उससे मिले गिफ्ट पर होंगे । उससे ये भी पूछा जाएगा कि पहली बार सुकेश से कैसे और किसके जरिये सम्पर्क में आई ।

उस दौरान कितनी बार सुकेश से मिली या फोन पर संपर्क किया । जो गिफ्ट जैकलीन ने हासिल किए थे, वो गिफ्ट लेने की शुरुआत कब और कहां से हुई और किसके जरिये ये गिफ्ट मिलने शुरू हुए थे । जैकलीन फर्नांडिस लीना के सम्पर्क में कैसे आई और कितनी बार वो उनसे मिलीं थीं । साथ ही  ईओडब्ल्यू ने पिंकी ईरानी को भी जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है । उन्होंने सुकेश को जैकलीन फर्नांडीज से संपर्क करने में मदद की है. वह उन दोनों को जानती थी ।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।