पायल रोहतगी
एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, जानिए किस मामले में हुई कार्यवाही?

टीआरपी डेस्क। अहमदाबाद पुलिस ने एक्ट्रेस पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस पर सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बता दें कि पायल रोहतगी अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं।

यह भी पढ़ें: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

चेयरमैन ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पायल पर आरोप है कि वह सोसायटी की सदस्य न होने के बावजूद भी 20 जून को चल रही सोसायटी मीटिंग में चली आईं. इस दौरान उन्होंने चेयरमैन समेत कई लोगों से जमकर झगड़ा और गाली गलौच की। बच्चों के सोसायटी में खेलने को लेकर भी उन्होंने लोगों से जमकर झगड़ा किया।

यह भी पढ़ें: महासमुंद पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, सब्जियों की आड़ में ढाई करोड़ के गांजे की तस्करी का किया भंडाफोड़

 पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तार

पायल रोहतगी ने साल 2019 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें गांधी-नेहरू परिवार पर अशोभनीय टिप्पणियां की थीं। पायल की ऐसी हरकतों पर पहले भी मुंबई पुलिस उनका अकाउंट ब्लॉक करा चुकी थी।

यह भी पढ़ें: BREAKING : रायपुर में अब रात 8 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें, रविवार को भी बाकी दिन की तरह UNLOCK की अनुमति, आदेश जारी

इस मामले में राजस्थान पुलिस ने पायल को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।