नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली इलाके में रविवार शाम एक महिला ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति की हत्या कर दी। उसने पति पर चाकू के 12 से ज्यादा वार किए और बाद में हाथ की नसें काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। वारदात के बाद महिला ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उसने पति की हत्या कर दी है और लाश घर में पड़ी है। घटना के बाद का वीडियो भी उसने पोस्ट किया। आगे पढ़ें क्या है इस घटना की वजह….

मध्यप्रदेश से एक रिश्तेदार ने मकान मालिक को फोन किया

उसका फेसबुक पेज देखकर उज्जैन, मध्यप्रदेश से एक रिश्तेदार ने मकान मालिक को फोन किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को उसके कब्जे से एक नोट मिला है। 

दोनों ही मैक्स इंश्योरेंस में काम करते थे

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मूलत: यमुनानगर, हरियाणा निवासी चिराग शर्मा (37) पत्नी रेनुका के साथ जेबीटीएस गार्डन, छत्तरपुर एन्क्लेव, महरौली में रहता था। दोनों ही मैक्स इंश्योरेंस में काम करते थे। लॉकडाउन के बाद से महिला नौकरी नहीं कर रही थी। इस वजह से दोनों के बीच कुछ दिनों से झगड़ा हो रहा था।

See also  शहर में हुई शांतिपूर्ण होली, लेकिन गावों में खेली गई खून की होली, 3 लोगों की हुई हत्या

चाकू से वार कर खुदकुशी का प्रयास किया

रविवार शाम भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इस दौरान तैश में आकर महिला ने चाकू उठाकर चिराग शर्मा पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू किया। जब वह बेहोश होकर नीचे गिर गया तो महिला ने अपने ऊपर भी चाकू से वार कर खुदकुशी का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने फेसबुक पर लिखा दिया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

क्या लिखा नोट में

पुलिस को महिला से एक नोट मिला है। इसमें लिखा है कि चिराग उससे दहेज मांग रहा था और उसके कहीं अवैध संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी इस मामले में देर रात तक कुछ नहीं बोल रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  देश में आर्थिक वृद्धि का इंजन इंफ्रास्ट्रक्चर : पीएम मोदी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।