टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता और महासमुंद के जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर का कोरोना से निधन हो गया है। रायपुर एम्स में आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

भागीरथी 25 दिसम्बर को कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी भी दी थी। उन्हें इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था।

फेफड़े में इन्फैक्शन के चलते उनकी हालत गंभीर हो गई थी। आज सुबह उनका निधन हो गया। उनके शव को उनके गृहग्राम मुड़मार ले जाया गया। जहां आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
See also  TRP की खबर का असर : संजीवनी 108 एम्बुलेंस के संचालक कंपनी में गड़बड़ी का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने दिए कार्रवाई के संकेत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।