टीआरपी डेस्क। कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए एयर इंडिया (Air India) ने सात दिनों के लिए ब्रिटेन से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लगाए गए इस प्रतिबंध पर एयर इंडिया ने इस दौरान यात्रा करने वाले पैसेंजरों से बताया, ‘ब्रिटेन द्वारा लागू किए गए हालिया प्रतिबंधों के बाद 24 से 30 अप्रैल के बीच निर्धारित उड़ानों को रद किया गया है। इन उड़ानों के संबंध में रिफंड, रिशेड्यूलिंग समेत तमाम जानकारियां बाद में दी जाएगी।’ 

ट्वीट कर साझा की जानकारी

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी साझा की और रद्द किए गए उड़ानों के विवरण भी दिए हैं।

भारतीय वैरिएंट के 103 मामले

विमानन सेवा एयर इंडिया ने यह भी कहा कि 24 से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली और मुंबई से ब्रिटेन के लिए सप्ताह में एक उड़ान के संचालन की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है।  इस बारे में जानकारी एयर इंडिया की वेबसाइट पर भी दे दी जाएगी। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने सोमवार को बताया कि वहां भारत से आए कोरोना वायरस वैरिएंट के 103 मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में ब्रिटिश हाई कमीशन ने कहा कि यह कदम संक्रमण से बचाव के लिए उठाया गया है।  

See also  वनवासी महिलाओं के कौशल से छत्तीसगढ़ को मिली अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान

ब्रिटेन की रेड लिस्ट में भारत का नाम

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन ने भारत को अपनी रेड लिस्ट में डाल दिया है। साथ ही दूसरे देशों से ब्रिटेन आने वाले यहां के नागरिको को होटल में 10 दिन तक क्वारंटीन रखा जा रहा है। संक्रमण के कहर को देखते हुए 26 अप्रैल को भारत दौरे पर आने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की यात्रा कैंसिल कर दी गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।