Money Heist Season 5 का गजब क्रेज! वेब सीरीज देखने के लिए जयपुर की कंपनी ने कर्मचारियों को दी छुट्टी

एंटरटेनमेंट डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) का सबसे पॉपुलर और हिट शो ‘मनी हाइस्ट’ सीजन 5 (Money Heist Season 5) के साथ एक बार फिर दस्तक देने को तैयार है। दर्शकों में इसका जबरदस्त क्रेज है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज का का आखिरी सीजन 3 सितंबर को स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन, इन सबके बीच’ मनी हाइस्ट (Money Heist) सीजन 5′ को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, जयपुर की एक कंपनी ने ‘मनी हाइस्ट’ देखने के लिए अपनी कंपनी के सभी कर्मचारियों को 1 दिन की छुट्टी दे दी है।

जयपुर की एक फर्म वर्वे लॉजिक ने 3 सितंबर को अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसी दिन शो के स्ट्रीम होने की खुशी में कंपनी ने ‘नेटफ्लिक्स एंड चिल हॉलिडे’ के रूप में अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है।

सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर करते हुए कंपनी के कर्मचारियों को छुट्टी देने की बात की गई है। इसके साथ ही कंपनी के सीईओ अभिषेक जैन ने भी अपने कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दौरान की गई कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पर अपने कर्मचारियों को अपने संदेश में, वर्वे लॉजिक के सीईओ ने कहा कि “कुछ समय में ब्रेक लेना ठीक है।”

See also  परिणीति चोपड़ा ने 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का टीजर किया शेयर, 26 फरवरी को होगी Netflix पर रिलीज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।