सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार एक साथ 9 जजों ने ली शपथ, तीन महिला जज भी शामिल... सितंबर 2027 में जस्टिस बी.वी. नागरत्ना होगी पहली महिला चीफ जस्टिस

टीआरपी डेस्क। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली दफा है जब एकसाथ 9 जजों ने शपथ ली है। जिनमें तीन महिला जज भी शामिल हैं। सभी ने आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। इसी के साथ यह भी साफ हो गया कि देश को सितंबर 2027 में जस्टिस बी.वी. नागरत्ना पहली महिला चीफ जस्टिस मिलने वाली हैं।

बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ कि शपथ ग्रहण समारोह सुप्रीम कोर्ट परिसर के बाहर आयोजित किया गया। कॉलेजियम ने ही इन 9 नामों की सिफारिश की थी। फिर केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इसको हरी झंडी दिखा दी थी।

See also  जारी रहेगा किसान आंदोलन, 26 को देशव्यापी आंदोलन, एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने की उठी मांग

ये 9 बने सुप्रीम कोर्ट के जज

– जस्टिस ओका
– जस्टिस विक्रम नाथ
– जस्टिस जे.के. माहेश्वरी
– जस्टिस हिमा कोहली
– जस्टिस बी.वी. नागरत्न
– जस्टिस सी. टी. रविकुमार
– जस्टिस एम.एम. सुंदरेश
– जस्टिस बेला एम त्रिवेदी
– जस्टिस पीएस नरसिम्हा

तीन महिला जजों ने भी ली शपथ

आज सुप्रीम कोर्ट को तीन नई महिला जज मिली हैं। बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट की तीसरी सबसे वरिष्ठतम न्यायाधीश नागरत्ना के अलावा गुजरात उच्च न्यायालय की पांचवीं सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश बेला एम त्रिवेदी और तेलंगाना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश हिमा कोहली को भी उच्चतम न्यायालय का जज बनाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 जजों की स्वीकृत संख्या है। इसमें अभी 24 जज कामकाज देख रहे हैं। 9 जजों के आने के बाद भी एक सीट खाली रहेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।