टीआरपी डेस्क। एक वक्त था जब अनिल अंबानी ( Anil Ambani ) का नाम भारत के शीर्ष उद्योगपतियों में लिया जाता था। वर्तमान में हालत यह है कि उन्हें अपने वकीलों की फीस भरने के लिए गहने तक बेचने पड़ रहे हैं।

अनिल अंबानी ने स्वयं यह बात यूके की एक अदालत ( Anil Ambani in UK Court ) को बतायी है। कर्ज में डूब चुके अनिल अंबानी ने यूके की अदालत में कहा कि वे एक बेहद साधारण जीवन जी रहे हैं। उनके पास केवल एक ही कार है। वकीलों की फीस भरने के लिए अपने गहने भी बेच दिये हैं।

उनके पास कोई भी कीमती वस्तु नहीं बची

उन्होंने कहा कि उन्हें जनवरी से जून 2020 के बीच अपनी सभी गहनों से 9.9 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं और अब उनके पास कोई भी कीमती वस्तु नहीं बची है। अनिल अंबानी ( Anil Ambani Case ) से जब उनके लग्जरी कारों के बेड़े के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ये सब मीडिया द्वारा फैलाई अफवाह है। उनके पास कभी कोई रॉल्स रॉयस नहीं थी। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में सिर्फ एक कार चला रहे हैं।

See also  अनिल अंबानी की बढ़ती जा रहीं मुश्किलें, रक्षा मंत्रालय ने 2500 करोड़ रुपए का ठेका किया रद्द

यूके की अदालत ने 22 मई 2020 को अनिल अंबानी को आदेश दिया था कि वे तीन चीनी बैंकों का 12 जून 2020 तक 71,69,17,681 डॉलर (करीब 5,281 करोड़ रुपये) का कर्ज चुकाएं और बतौर कानूनी खर्च 50,000 पाउंड (करीब 7 करोड़ रुपये) का भुगतान करें।

अदालत को दिए एक एफिडेविट में अनिल अंबानी ने कहा कि उन्होंने रिलायंस इनोवेंचर्स को पांच अरब रुपये का कर्ज दिया है। साथ ही अंबानी ने बताया कि रिलायंस इनोवेंचर्स में 1.20 करोड़ इक्विटी शेयरों की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने कहा कि ना तो उनके पारिवारिक ट्रस्ट और ना ही दुनिया के किसी ट्रस्ट में उनका कोई आर्थिक हित है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।