TRPDESK@Aditya Tripathi.छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस का आकंड़ा आज और बढ़ गया. हाल ही लंदन से लौटे एक युवक की आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला है. एम्स के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है. युवक कोरबा का निवासी है, उसे होम कोरेंटाइन में रखा गया था. बताया जा रहा है कि युवक की दोनों रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. जानकारी के मुताबिक युवक को कोरबा से रायपुर एम्स लाया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

राज्य में कोरोना पॉजिटिव 8 मामलों में से 4 मामले लंदन रिटर्न वालों के हो गए है. रविवार को ही राज्य कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में हुई बैठक में स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक ने सभी जिलों के कलेक्टरों से कहा है कि बीते एक महीने में लंदन से लौटने वाले सभी लोगों को क्वारनटाइन किया जाए. आपको बता दें कि प्रदेश में लंदन से लौटे लोगों की संख्या 73 है. अब इस नए केस के बाद माना जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग जल्दी ही सभी को क्वारेंटाइन कर सकता है.

See also  24 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को गुजरात में मिली भारतीय नागरिकता

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।