टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए ऑफर्स का ऐलान किया है। बीएसएनएल ने 20 अप्रैल 2020 तक अपने रिचार्ज की वैलिडिटी बढ़ा दी है। इसके अलावा कंपनी बिना कोई पैसा वसूल सभी ग्राहकों को 10 रुपये का टॉक टाइम ऑफर कर रही है। बीएसएनएल के इस फैसले के बाद कंपनी के ग्राहकों कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन अवधि में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। यही नहीं, आपको बातचीत के लिए बीएसएनएल की तरफ से 10 रुपये का फ्री टॉक टाइम भी मिलेगा।


कंपनी की तरफ से सोमवार को यहां जारी एक बयान में बताया गया कि 22 मार्च 2020 से लॉक डाउन अवधि के दौरान जिन मोबाइल ग्राहकों की वैधता समाप्त हो गई है, उनकी कठिनाइयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन ग्राहकों की वैधता का विस्तार अब आगामी 20 अप्रैल तक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें वैसे ग्राहकों को 10 रुपये का फ्री टॉक टाइम भी मिल रहा है, जिनका लॉकडाउन अवधि के दौरान बैलेंस जीरो तक पहुंच रहा है।
बता दें कि हाल ही में बीएसएनएल ने MyBSNL ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप में सभी जरूरी सेवाएं जैसे रिचार्ज और प्लान वेरिफिकेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

See also  CG News : आज सीएम बघेल खोलेंगे बजट का पिटारा, नई योजनाओं की हो सकती है घोषणा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।