रायपुर। अंतागढ़ टेप कांड (Antagarh Tape Case) को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल मची हुई है। भाजपा नेता मंतूराम पवार (Manturam Pawar) के 164 के तहत न्यायालय में दिये गए इकबालिया बयान ने कई नेताओं की नींद उड़ गई है। सूबे में सियासी हलचल भी काफी तेज हो गई है। आपको बता दें कि मंतूराम ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिसके बाद उन्हें सुरक्षा के लिए 7 सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं।

वहीं अंतागढ़ टेप कांड मामले के खुलासे के बाद सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने मामले में भाजपा और छजकां नेताओं के नाम का खुलासा होने के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि कानून अपना काम करेगा।

अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सीएम भूपेश ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “अंतागढ़ चुनाव धांधली के बारे में हमारे आरोप सही साबित हुए, लोकतंत्र की हत्या का षडयंत्र हमारी आशंका से ज़्यादा गहरा निकला। मैं इसे राजनीति मानने से इनकार करता हूं और इन सभी षडयंत्रकारियों को राजनेता कहना ठीक नहीं समझता। शर्मनाक!!! कानून अपना काम करेगा।”

See also  किसान नेता वीएम सिंह ने किया आंदोलन खत्म करने का ऐलान... कहा किसान हल चलाता है, कुछ लोगों ने उन्हें पागल बना दिया

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।