Anti-Covid drug 2-DG Launch: जल्द होगी अस्पतालों में 2-DG दवा उपलब्ध, जानें इससे कैसे रहेगा ऑक्सीजन लेवल मेंटेन?
Image source : google

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना के बढ़ते तमाम संकटों के बीच इसके खिलाफ लड़ाई जारी है। जहां एक ओर वैक्सीनेशन का काम भी चल रहा है। वहीं इन कोशिशों में अब एक और हथियार जुड़ गया है। DRDO द्वारा डेवलेप की गई दवाई 2-DG अब अस्पतालों में उपलब्ध होगी। बता दें, सोमवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से एंटी-कोविड मेडिसिन, 2 डीजी (2-DG) लॉन्च कर दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस दवा की पहली खेप को रिलीज की। जो मरीजों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद करेगी।

जाने क्या है 2-DG?

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लैब्स के साथ मिलकर एक दवाई पर काम किया है। जिसका नाम 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज यानी 2-DG दिया गया है। करीब एक साल की मेहनत के बाद यह दवाई बनाई गई है। जिसे सोमवार को अस्पतालों, आम लोगों के लिए जारी कर दिया गया है।

See also  मिले संकेत, हाई रिस्क ग्रुप्स के लिए भारत में जल्द अप्रूव हो सकती है Corona Vaccine

2-DG दवाई कैसे मदद करेगी है मददगार ?

इस दवाई को लेकर DRDO और सरकार द्वारा जो जानकारी दी गई है। उसके मुताबिक यह अस्पताल में भर्ती मरीजों की तेजी से रिकवरी करने में मदद करती है। ग्लूकोज पर आधारित इस दवा के सेवन से कोरोना मरीजों को ऑक्सजीन पर ज्यादा निर्भर नहीं होना पड़ेगा। साथ ही वह जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे। क्लीनिक्ल-ट्रायल के दौरान भी जिन कोरोना मरीजों को यह दवाई दी गई थी। उनकी RT-PCR रिपोर्ट जल्द निगेटिव आई है।

दवाई कैसे लें और यह कैसे काम करती है?

जानकारी अनुसार, यह दवाई एक पाउच में पाउडर के रूप में मिलेगी जिसे पानी में घोलकर लिया जाता है। यह वायरस संक्रमित कोशिकाओं में जमा होती है और वायरल संश्लेषण और ऊर्जा उत्पादन को रोककर वायरस को बढ़ने से रोकती है। वायरस से संक्रमित कोशिकाओं में इसका चयनात्मक संचय इस दवा को बेजोड़ बनाता है। बताया गया है कि ग्लूकोज का एक सामान्य अंश और एनालॉग होने के नाते इसे आसानी से उत्पादित किया जा सकता है और देश में अधिक मात्रा में उपलब्ध कराया जा सकता है।

See also  किसी ने कहा दूरदर्शी तो किसी ने समावेशी, सरकार के बजट को मुख्यमंत्री बघेल ने बताया दिशाहीन, जानें पक्ष-विपक्ष और विशेषज्ञों की राय

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।