एंटीलिया के पास विस्फोटक रखने वाले शख्स की पहली तस्वीर आई सामने, पीपीई किट पहन छिपाई पहचान
एंटीलिया के पास विस्फोटक रखने वाले शख्स की पहली तस्वीर आई सामने, पीपीई किट पहन छिपाई पहचान

मुंबई। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास विस्फोटक रखने वाले शख्स की पहली तस्वीर आई सामने आई है जिसमें संदिग्ध कार ड्राइवर पीपीई किट पहन कर पहचान छिपाते दिख रहा है।

पुलिस की ओर से जारी सीसीटीवी फुटेज में बताया गया है कि कार के ड्राइवर ने पीपीई किट पहनी हुई थी ताकि उसे कोई पहचान ना सके। 

जानें पूरा मामला

बता दें कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर ‘एंटीलिया’ के निकट 25 फरवरी को एक ‘स्कॉर्पियो’ कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी। 

महाराष्ट्र के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य मिटाने) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य पुलिस हीरेन की मौत के मामले को सुलझाने में समर्थ है और अंबानी के आवास के पास से विस्फोटक से लदी कार बरामद की थी। वाहन के मालिक हीरेन मनसुख शुक्रवार को ठाणे में मृत पाए गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।