टीआरपी डेस्क। इंदिरा गाँधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में सहायक प्राध्यापक के 66 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके खिलाफ याचिकाकर्ता ने अपने अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

जिसमें याचिकाकर्ता ने भी आवेदन किया था। साक्षात्कार के बाद महाविद्यालय ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की। याचिका ने उक्त उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची में से अनुसूचित जाती वर्ग में चयनित अनावेदक क्रमांक 3 के चयन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता का कहना था की महाविद्यालय ने उसकी शैक्षिक योग्यता व शैक्षिक अनुभव को दरकिनार कर अनावेदक क्रमांक 3 को स्कोरेकार्ड में ज़्यादा अंक दिए हैं, जिसके चयन का आधार ही संवृत जानकारी से है जो की विधि विरुद्ध प्रक्रिया अपनाते हुए चयनित किया गया है।

अंततः अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला द्वारा प्रस्तुत इस याचिका को स्वीकार कर जस्टिस गौतम भादुड़ी की एकल पीठ ने अनुसूचित जाती (SC) वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है।

See also  एकलव्य विद्यालय के शिक्षक बोनस अंक से वंचित : हाई कोर्ट ने शासन को दिया यह आदेश
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।