रायपुर। राजधानी में एक एलपीजी गैस से भरे टैंकर ( LPG Gas Tanker ) और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। टक्कर के बाद गैस टैंकर पलट गया, जिससे रिंगरोड में जाम लग गया।

बताया जा रहा है कि गैस टैंकर ( LPG Gas Tanker ) पलटने के बाद टैंकर से गैस का रिसाव हो रहा था। जिसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम सुरक्षित तरीके से टैंकर से गैस खाली करदूसरे टैंकर में भरा।

मामले में मंदिर हसौद थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया की सुबह करीब 9 बजे के आस-पास मंदिर हसौद चौक से पहले विधानसभा रोड के पास एलपीजी गैस से भरी टैंकर और ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक चालक को चोट आई है लेकिन कोई जनहानी नहीं हुई है। एलपीजी गैस ( LPG Gas ) टैंकर लीक हो रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
See also  Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में हो सकती है बारिश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।