रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेश नायर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनपर 10 लाख की मांग करने और मारपीट का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

नायर के खिलाफ हाउसिंग बोर्ड के ही संपदा अधिकारी मोहम्मद सिराजुद्दीन ने एफआईआर दर्ज कराई है। सिराजुद्दीन ने एफआईआर में राजेश नायर के खिलाफ 10 लाख रुपये अवैध रुप से मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

संपदा अधिकारी मोहम्मद सिराजुद्दीन की रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने जनसंपर्क अधिकारी राजेश नायर को हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के संपदा अधिकारी मोहम्मद सिराजुद्दीन ने अपने ही ऑफिस के जनसंपर्क अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शंकर नगर निवासी गृह निर्माण मंडल का जनसंपर्क अधिकारी राजेश नायर ने मोहम्मद सिराजुद्दीन को प्रमोशन रुकवा देने की धमकी देकर कल रात मारपीट की है। आरोपी राजेश नायर द्वारा यूनियन का अध्यक्ष होने का हवाला देते हुए 10 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। 

See also  धान की तस्करी : सर्वाधिक कीमत मिलने के चलते दूसरे प्रदेशों का धान खपाया जा रहा है छत्तीसगढ़ में, जिलों में बिचौलियों का धान पकड़ रही हैं प्रशासनिक टीमें

प्रार्थी ने जब देने से इंकार किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। प्रार्थी मोहम्मद सिराजुद्दीन की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में आरोपी राजेश नायर के खिलाफ 341, 384, 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।