टीआरपी डेस्क। (Disposable paper cups) होटलों पर चाय पिलाने के लिए इस्तेमाल हो रहे डिस्पोजेबल पेपर कप सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। ऐसे कप में 3 बार चाय पीने वाला व्यक्ति 75000 माइक्रो प्लास्टिक कण शरीर में चले जाते हैं। यह प्लास्टिक कण कैंसर समेत कई घातक बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर की अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, जब ऐसे कप में गर्म चाय परोसी जाती है तो उसमें शामिल माइक्रो प्लास्टिक और अन्य खतरनाक घटक चाय में घुल जाते हैं। बता दें, बाजार में बिक रहे अधिकांश डिस्पोजेबल पेपर कप हाईड्रोफोबिक फिल्म की एक पतली परत से बने होते हैं, जो ज्यादातर प्लास्टिक से बने होते हैं।

इस दौरान पाया गया कि ये जहरीले पदार्थों के लिए वाहक के रूप में कार्य कर सकते हैं। यानी इसके माध्यम से जहरीले पदार्थ चाय में घुल जाते हैं और शरीर में चले जाते हैं। बता दें कि बता दें, कोरोना महामारी के बाद इस तरह के डिस्पोजेबल कप की चलन बढ़ गया है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।