रायपुर। CM Bhupesh Baghel छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगार इंजीनियर युवाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। डिप्लोमा और स्नातक इंजीनियरों को सरकारी ठेकों में अनिवार्य रूप से नौकरी देनी होगी। वहीं स्वरोजगार के विकल्प भी मौजूद रहेंगे।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को मुख्य सचिव को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही ई श्रेणी पंजीयन प्रणाली को राज्य सरकार के सभी विभागों में लागू कर दिया गया है।

डिप्लोमा को 15 हजार व स्नातक इंजीनियर को 25 हजार प्रतिमाह

लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्यों के कांट्रेक्ट में 20 लाख रुपए से अधिक लागत के कार्यों में डिप्लोमा इंजीनियर की नियुक्ति को अनिवार्य किया गया है। साथ ही एक करोड़ से अधिक के कार्यों में स्नातक इंजीनियर की नियुक्ति की जाएगी।

डिप्लोमा इंजीनियर को 15 हजार रुपए और स्नातक इंजीनियर को 25 हजार रुपए न्यूनतम वेतन का प्रति माह भुगतान किया जाएगा।

सभी सरकारी विभागों, मंडलों और बोर्डों पर लागू होगा आदेश

दरअसल, सरकार ने PWD के ठेकों में ई श्रेणी पंजीयन प्रणाली लागू की है। माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवकों को 20 लाख रुपए तक की लागत के एकल कार्य ब्लॉक स्तर पर टेंडर से देने का प्रावधान किया गया है।

अब PWD के लिए दिए गए दोनों निर्णयों को सभी निर्माण विभागों, निकायों, मंडलों, बोर्ड में भी अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।