शराब
छत्तीसगढ़ के शराबप्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराबप्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने सभी कलेक्टरों को मदिरा की टेक-अवे सुविधा प्रारंभ करवाने दिशा-निर्देश ज़ारी किए है।

ज्ञात हो कि शराब की ऑनलाइन होम डिलीवरी के लिए बनाए गए पोर्टल का सर्वर लगातार ठप होने से मदिराप्रेमियों को शराब की समय पर डिलीवरी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में बड़ी मात्रा में आ रहे ऑनलाइन आर्डर की डिलीवरी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए आबकारी आयुक्त ने अब ऑनलाइन आर्डर करने के पश्चात ग्राहक के लिए टेक-अवे की सुविधा प्रारंभ करने हेतु दिशा-निर्देश ज़ारी किए है।

 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  महाराष्ट्र पर सुप्रीम फैसला: बहुमत परीक्षण का आदेश, जानें- रखीं क्या शर्तें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।