रिमुजियस एक्का, संतोष देवांगन और हीना नेताम को नहीं मिल पाया मौका

रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों को IAS अवार्ड यूपीएसी से डीओपीटी को नाम भेज दिया है। प्रमोशन से बनने वाले आईएएस के सात पदों के लिए 21 डिप्टी कलेक्टरों के नाम भारत सरकार को भेजे गए थे। इनमें तीन नाम सीनियर अफसरों के थे। रिमुजियस एक्का 99 बैच, संतोष देवांगन 2000 और हीना नेताम 2002 बैच। गोपनीय चरित्रावली की वजह से इन तीनों अधिकारियों का नाम कट गया।

जिन डिप्टी कलेक्टरों को आईएएस अवार्ड के लिए यूपीएससी ने डीओपीटी को नाम भेजा है, उनमें जयश्री जैन, चंदन त्रिपाठी, फरिया आलम सिद्दकी, प्रियका मोहबिया, तुलिका प्रजापति और संजय कन्नौजे शामिल हैं। सूत्रों का कहना है, एकाध हफ्ते के भीतर इन्हें आईएएस बनाने डीओपीटी से नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।