पटना/नई दिल्ली/भोपाल। (Bihar Assembly Elections 2020 exit poll) बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अलग अलग एजेंसी व न्यूज चैनल के एग्जिट पोल में बिहार में महागठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही हैं।

वहीं मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार बचा पाने में सफल होते दिख रहे हैं।मध्यप्रदेश में 28 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा को 15 से 16 ​सीटेें मिलती दिखाई दे रही है वहीं कांग्रेस के खाते में 12 से 13 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है।

सी वोटर्स के मुताबिक, एनडीए को सबसे ज्यादा 37.7% फीसदी वोट मिल सकते हैं, लेकिन सीटों के मामले में महागठबंधन कुछ आगे है। महागठबंधन को 36.3% वोट मिल सकते हैं। टीवी9 भारतवर्ष और रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल के आंकड़े भी बराबरी का मुकाबला बता रहे हैं, जिसमें मामूली बढ़त महागठबंधन के पास है। इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के आंकड़े भी महागठबंधन को बढ़त बताई गई है। बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए करोड़ों वोटर्स ने तीन चरणों में मताधिकार का प्रयोग किया है।

See also  बीजापुर पुलिस मुख्यालय में शहीदों को दी गई आखिरी विदाई

बिहार

Channel/Agency जेडीयू+ आरजेडी+ लोजपा
जन की बात 91-117 118-138 5-8 3-6
एबीपी-सी वोटर 104-128 108-131 1-3 4-8
इंडिया टुडे-एक्सिस 69-91 139-161 3-5

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।