उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद ईडी और आईटी की टीम आ सकती है छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है।

राज्य के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत अतिरिक्त मंहगाई भत्ता दिया जाएगा। अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 17 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में 164 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि का एक जुलाई 2021 से नगद भुगतान किया जाएगा।

वर्तमान में राज्य सरकार के शासकीय कर्मचारियों को माह जनवरी 2019 से सातवें वेतनमान में 12 प्रतिशत की दर से तथा छठवें वेतनमान में 154 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 4 सितम्बर को राज्य के शासकीय सेवकों को 12 प्रतिशत की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता को 01 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।

See also  फिच का अनुमान: 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.5 प्रतिशत के गिरावट की संभावना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।