धमतरी प्रशासन ने भाजपा को थमाया शो कॉज नोटिस, बिना अनुमति धरना प्रदर्शन का आरोप

धमतरी। कलेक्टर कार्यालय के सामने भाजपा द्वारा सद्भाभावना उपवास का पंडाल लगाने पर प्रशासन ने नोटिस थमा दिया है। प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि निर्धारित स्थल की बजाय दूसरी जगह पर पंडाल लगाया गया। वहीं इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का कहना है कि कांग्रेसियों ने थाना परिसर में धरना परिसर में धरना दिया तब प्रशासन को क्यों आपत्ति नहीं हुई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

भाजपा कार्यालय में हुई घटना को लेकर किया था प्रदर्शन

पिछ्ले दिनों धमतरी के भाजपा कार्यालय में पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक अजय चंद्राकर को कांग्रेस का गमछा पहनाने की कोशिश की और इस वजह से दोनों पक्षों के बीच झूमा-झटकी की नौबत आ गई।

इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा कांग्रेस की बजाय दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया। इस मुद्दे पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय सद्भावना उपवास का कार्यक्रम और प्रदर्शन किया गया। प्रशासन द्वारा इस मुद्दे पर भाजपा जिला महामंत्री को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि पार्टी द्वारा एक दिवसीय अनशन धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा चिन्हांकित धरना स्थल से अलग स्थान पर प्रदर्शन किया गया।

See also  पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, रायपुर AIIMS में ली आखिरी सांस

भाजपा के इस प्रदर्शन को विधि विरुद्ध बताते हुए भाजपा महामंत्री को शो कॉज नोटिस भेजकर तत्काल जवाब देने को कहा गया है। उधर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया है कि जब जिले के एक थाने में परिसर के भीतर कांग्रेस नेताओ ने धरना प्रदर्शन किया तब प्रशासन को कोई आपत्ति क्यों नहीं हुई? उन्होंने कहा है कि प्रशासन की नोटिस का जवाब दिया जायेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।