ओलंपिक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, सागर हत्याकांड मामले में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
image source : google

टीआरपी डेस्क। सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में फरार चल रहे नामी पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली की अदालत से बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को रोहिणी की अदालत ने ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। जूनियर पहलवान की हत्या के मामले में सुशील कुमार पिछले कुछ दिनों से फरार हैं। उन पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब से कुछ देर पहले ही कोर्ट ने पहलवान की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

बता दें, कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार की याचिका का विरोध किया था। यह पूरा मामला 5 मई का है। पुलिस ने अदालत में फायरिंग की जानकारी देते हुए कहा था कि दो लड़कों में से किसने गोली चलाई, इसकी जानकारी नहीं है। मामले में कोई गवाह नहीं मिला है।

See also  राजधानी के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था गलत काम, 4 युवक समेत 13 युवतियां गिरफ्तार

वहीं जब सुशील कुमार की गिरफ्तारी को लेकर अदालत ने सवाल उठाया और दिल्ली पुलिस से पूछा कि गिरफ्तारी क्यों जरूरी है। इस पर दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया था कि सुशील की पत्नी के पास एक फ्लैट है। इसी में मामले का एक आरोपी सोनू रहता था।

ऐसे में वहां से इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिल सकते हैं। जिसके कारण ओलंपिक पदक विजेता पहलवान की गिरफ्तारी जरूरी है। अदालत में सुशील के पक्ष में ज़िक्र करते हुए उनके वकील ने इस मामले में मशहूर पहलवान का किसी भी तरह से हाथ होने से इनकार किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।