पूर्व CM रमन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है'
image source : google

टीआरपी डेस्क। कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ में सियासी घमाशान चरम पर है। पक्ष और विपक्ष नेता किसी न किसी मुद्दों को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यरोप लगाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व सीएम रमन सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की राजनीति को लेकर सवाल खड़ा किया है।

बता दें, हाल ही में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय में कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है। विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने कांग्रेस पार्टी कुंभ का दुष्प्रचार व जलती लाशों की फ़ोटो दिखाने का षड्यंत्र कर रही है। महामारी से साथ लड़ने के बजाय कांग्रेस लोगों को आपस मे लड़ा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।