बिहार। बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) से ठीक पहले जारी सियासी उथल-पुथल के बीच राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

सीट शेयरिंग के मुद्दे पर महागठबंधन से नाराज होकर लगभग आउट हो चुके उपेंद्र कुशवाहा अब नए ठिकाने के तौर पर बसपा की ओर टकटकी लगाए हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि NDA में बात नहीं बनने के बाद रालोसपा प्रमुख अब बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती से संपर्क में हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रदेश के रालोसपा नेताओं के साथ उपेंद्र कुशवाहा की बातचीत सार्थक रही है और अंतिम चरण की बात उनकी मायावती से हो रही है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा की बसपा प्रमुख मायावती से भी बात हो चुकी है और इसी को लेकर वो गठबंधन की घोषणा करेंगे। मालूम हो कि राष्ट्रीय जनता दल के रवैया से नाराज होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से निकलने का मन बना लिया था और इसको लेकर उन्होंने बैठक भी की थी।

See also  MP's in Assembly Election : अब विधायक बनना चाहते हैं ये सांसद! बिहार में 14 पूर्व सांसद चुनावी मैदान में…

Bihar Assembly Election 2020 में सियासत उफान पर है। पहले सोमवार को तेजस्वी यादव ने उनको बड़ा झटका देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी को अपने साथ ले लिया, ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष अब सबसे बड़ी समस्या बिहार में पार्टी के राजनीतिक वजूद बचाने को लेकर है। सोमवार को दिल्ली से लौटे कुशवाहा ने कहा था कि मेरी कोई मुलाकात भूपेंद्र यादव से नहीं हुई है। मेरी मुलाकात सीएम नीतीश कुमार से भी नहीं हुई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।