नौ लाख बाइक सवार योद्धा तैयार करेगी भाजपा, यूपी चुनाव में वोटरों को मतदान केंद्रों तक लाने की जुगत

नई दिल्ली। कोरोना काल में भाजपा के सामने यूपी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को घर से बाहर निकालना बड़ी चुनौती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को करीब 50 प्रतिशत मत मिले थे। विधानसभा चुनाव में भी इसे बरकरार रखने और मतदाताओं को घर से बाहर निकालने की समस्या के समाधान के लिए पार्टी ने हर बूथ पर बाइक सवार योद्धा तैयार करने की योजना बनाई है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में करीब नौ लाख बाइक सवार कार्यकर्ता भाजपा का मतदान प्रतिशत बढ़ाएंगे। ये कार्यकर्ता मतदाताओं को बाइक पर घर से मतदान केंद्र तक लाएंगे और मतदान के बाद वापस घर छोड़ेंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए हर बूथ पर पांच बाइक सवार योद्धा तैयार करने की योजना बनाई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।