भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता का छत्तीसगढ़ में हुआ आगमन, "आजादी का अमृत महोत्सव" को लेकर करेंगी चर्चा

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता अपराजिता रायपुर पहुंची। इस मौके पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

अर्पिता छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में राजनीतिक व युवाओं के रोजगार शिक्षा संबंधित विषयों पर भी चर्चा होनी है।

इस दौरे को लेकर अर्पिता अपराजिता ने कहा कि पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाने का दायित्व भाजपा युवा मोर्चा को दिया है, जिसका उत्सव 1 साल तक चलेगा। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने युवा संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। युवा संकल्प यात्रा के जरिये हम पूरे देश व प्रदेश के युवाओं के बीच पहुँच रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।