रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में प्रदेश में 39 नये मरीज मिले हैं। सुबह और दोपहर तक कोरोना के 19 मरीज मिले थे, देर शाम उसमें 20 और नए मरीज बढ़ गए। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। देर शाम जो 20 नए मरीज मिले हैं, उनमें कवर्धा में 5, बलौदाबाजार में 4, बालोद में 4, गरियाबंद में 3, राजनांदगांव में 2 और दुर्ग में 2 नए मरीज शामिल हैं।
इससे पहले दोपहर तक 19 मरीज आए थे। जानकारी के मुताबिक सभी सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो हाल ही में दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं।


प्रदेश में अब कुल 169 कोरोना मरीज


प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 169 पहुंच गई है। राजधानी रायपुर में कुल 8, बालोद में 18, दुर्ग में 12, राजनांदगांव में 12, कवर्धा में 13, बलौदाबाजार में 12, गरियाबंद में 4, बिलासपुर में 9, रायगढ़ में 5, कोरबा में 42, जांजगीर में 14, मुंगेली में 3, सरगुजा में 3, कोरिया में 1, सूरजपुर में 7, बेमेतरा में 1, बलरामपुर में 1, कांकेर में 4 मरीज मिला है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।