रायपुर। कबीरधाम जिले के एक और कोरोना मरीज को आज रायपुर एम्स से डिस्चार्ज किया जा रहा है। अब छत्तीसगढ़ में केवल 4 मरीज ही बचे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
कबीरधाम जिले के इस मरीज को 14 दिनों के होम क्वारेंटाइन में रहना होगा।

https://twitter.com/aiims_rpr/status/1260442362213470210

 

छत्तीसगढ़ में अब तक 59 मामले

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के अब तक 59 मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमितों में अब तक सबसे ज्यादा कोरबा जिले से 28, सूरजपुर 6, रायपुर 7, दुर्ग 9, कवर्धा 6, राजनांदगांव और बिलासपुर से एक-एक पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।
प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 4 है। अब सूरजपुर के 1, दुर्ग के 2 और कवर्धा के 1 मरीज का इलाज एम्स में चल रहा है।  कटघोरा में 16 अप्रैल के बाद कोई नया केस नहीं आया है। वहां के मरीज 4 अप्रैल से भर्ती होना शुरू हुए और सभी 27 की छुट्‌टी हो चुकी है।

रैपिड टेस्ट से दुर्ग जिले में मिले 4 संक्रमित

दुर्ग जिले के 4 ग्रामीण रैपिड किट से हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 3 धमधा और 1 भिलाई का है। सोमवार को सभी तेलंगाना के हैदराबाद से अलग-अलग साधनों से गांव पहुंचे थे। ये ग्राम हिरेतरा के रहने वाले हैं। सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ने बताया कि चारों को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।