टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और मोजर बेयर सोलर लिमिटेड के पूर्व कार्यकारी निदेशक रतुल पुरी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के कथित 787 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में शुक्रवार को रतुल पुरी और अन्य के दिल्ली-एनसीआर स्थित परिसरों में छापेमारी कार्यवाही की है। सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि मोजर बेयर सोलर लिमिटेड की संलिप्तता वाले कथित घोटाले में सीबीआई दिल्ली-एनसीआर में छह स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।

वहीं सीबीआई ने रतुल पुरी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। बता दें कि रतुल पुरी को दिसंबर 2019 में उनके खिलाफ चल रहे मामलों में जमानत मिल गई थी और वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया है कि एजेंसी की तलाशी लेने वाली टीम ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर एहतियाती कदम के तौर पर निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट का इस्तेमाल किया है।

See also  आंबेडकर जयंती विशेष: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बाबा आंबेडकर का संग्रहालय बढ़ाएगा भारत का गौरव

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस कंपनी को दिए कर्ज में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को हुए कथित 787 करोड़ रुपये के नुकसान के संबंध में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया था। मेसर्स मोजर बेयर सोलर लिमिटेड (बॉरोअर कंपनी), उसके निदेशकों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों व अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक की एक शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।