टीआरपी डेस्क। देश भर में कोरोना वायरस के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इंटरनेशनल कॉमर्शियल पैसेंजर सर्विसेज को 15 जुलाई तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। डीजीसीए ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी करते हुए 15 जुलाई तक के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदी लगा दी है।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह ​पुरी ने स्पष्ट किया था कि कोरोना वायरस संक्रमण की चाल यदि अनुमान के मुताबिक रहती है, तो जुलाई में इस बारे में निर्णय लिया जा सकता है कि कब से इंटरनेशनल फ्लाइट खोले जाएं। हालांकि, कोरोना का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध को 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=_1p-A_gAxck

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।