टीआरपी डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय ने मेदांता अस्पताल के फाउंडर सहित कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज की है। मेदांता के फाउंडर डॉ नरेश त्रेहान समेत 16 लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामला दर्ज किया है। ED ने PMLA यानी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत औपचारिक तौर पर मामला दर्ज किया है।

हरियाणा के कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। 11 पन्नों की FIR कॉपी में तमाम आरोप दर्ज किए गए हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा पहले से दर्ज मामले को आधार बनाते हुए आज ED ने ये कार्रवाई की है।

बता दें कि ये मामला मेडिसिटी के लिए 53 एकड़ भूमि के आवंटन में फर्जीवाड़ा का है। गुड़गांव (गुरुग्राम) के सेक्टर 38 में स्थित है जमीन करीब एक हजार करोड़ रूपये का ये प्रोजेक्ट था। साल 2009 में ही ये प्रोजेक्ट पूरा होना था। पिछले 15 सालों से ये प्रोजेक्ट अधूरा है। वहीँ शैल कंपनियों के माध्यम से पैसा कहीं और निवेश करने का भी आरोप है।

See also  ओवैसी पर निशाना, ममता बोलीं.हैदराबाद की एक पार्टी भाजपा से लेती है पैसे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।