रायपुर। 2 राज्यसभा सदस्यों तथा 8 लोकसभा सदस्यों को सत्रहवीं लोकसभा के प्रथम वर्ष के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के तहत संसद रत्न पुरस्कार ( Sansad Ratna Award 2020 ) के लिए चुना गया है। प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन पूर्व राष्ट्रपति स्व. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सुझाव के बाद 2010 से संसद रत्न पुरस्कार 2020 ( Sansad Ratna Award ) के साथ लोकसभा में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित कर रहा है। संसद रत्न पुरस्कार 2020 के लिए नामित सांसदों में राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा ( MP Chhaya Verma ), विशम्भर प्रसाद निषाद तथा लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले, सुभाष रामराव भामरे, हीना गावित, अमोल रामसिंग कोल्हे, शशि थरूर, निशिकांत दुबे, अजय मिश्रा, राम मोहन नायडू है।

राज्यसभा के वर्तमान सांसदों को सम्मानित करने की इस श्रेणी को इस साल शुरू किया गया है। प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के अनुसार भर्तृहरि महताब, सुप्रिया सुले और श्रीरंग अप्पा बार्ने को 16वीं लोकसभा में निरंतर गुणात्मक प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘संसद महा रत्न पुरस्कार’ प्राप्त होगा। यह पुरस्कार पांच साल में एक बार दिया जाता है। पुरस्कार पाने वालों का चयन संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडली द्वारा किया गया। अन्य दो सांसद एन.के. प्रेमचंद्रन और श्रीरंग अप्पा बार्ने हैं। तीनों जूरी सदस्य पिछली लोकसभा में संसद रत्न पुरस्कारों के उत्कृष्ट सांसद और प्राप्तकर्ता रहे हैं। मेघवाल के अनुसार नागरिक समाज द्वारा सांसदों की मान्यता और प्रदर्शन समीक्षा से लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है।

See also  जापान में बढ़ा LOCKDOWN, IPL के बाद अब OLYMPIC भी हो सकता है रद्द, खेलों के महाकुम्भ ओलंपिक पर भी मंडराने लगा खतरा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।