रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना के कोहराम ने आफत मचा कर रख दी है। रायपुर में कोरोना वायरस ने सीएम हॉउस (corona positive found in CM house) और CMHO कार्यालय में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के 2 कोरोना वारियर्स को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री निवास( Chhattisgarh CM House) में तैनात सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जो सुरक्षाकर्मी संक्रमित मिला है, उसकी ड्यूटी निवास के मुख्य द्वार पर होती है।

इसके अलावा कोरोना का संक्रमण CMHO ऑफिस तक पहुंच गया है। देर रात एक मरीज की पुष्टि होने के बाद आज सुबह सीएमएचओ में कार्यरत और शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जानकारी के अनुसार CMHO कार्यालय में कार्यरत सिटी प्रोग्राम मैनेजर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गुरुवार को एक लेडी कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिली थी, जबकि आज एक अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये है। ये सभी अप्रत्यक्ष रूप से कोरोना की ड्यूटी में लगे हुए थे। डाक्टरों व मेडिकल स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है।

See also  ग्राम पंचायत सचिवों को मिलेगा मातृत्व एवं पितृत्व अवकाश

रायपुर के इन इलाकों से मिले है Corona मरीज, यहां से गुजरते वक्त रखें सावधानी

कोरोना के कहर से खुद कोरोना वारियर्स भी नहीं बच पा रहे हैं। रायपुर मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जानकारी के मुताबिक रेडियोडायग्नोसिस और ऑप्थल विभाग के एक-एक डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं।

इधर सीएम हॉउस में तैनात सुरक्षाकर्मी के कोरोना पॉजिटिव की खबर के बाद अब मुख्यमंत्री निवास में कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। वहीं संक्रमित पाए गए सुरक्षाकर्मी के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।